तालाब में गिरी बेकाबू कार, 3 आप कार्यकत्ताओं की मौत
लुधियाना, 13 अगस्त (हि.स.) : एक अनियंत्रित कार के तालाब में गिरने से 3 आप कार्यकर्त्ताओं की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जगराओं से 12 किलोमीटर दूर रायकोट रोड पर गांव बसियां के पास गुरुवार तड़के करीब 1 बजे हुआ। रफ्तार तेज होने के चलते कार बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे के समय कार में आम आदमी पार्टी से जुड़े बलकार सिंह, विशाल और संदीप की मौके पर मौत हुई है। कार में सवार पांचों व्यक्ति नकोदर से दिड़बा की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी मृतक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाकर कार और मृतकों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कैप्शन : तालाब में गिरी बेकाबू कार।