मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए 3 बसें रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी
मोहाली 19 अगस्त ( प्रदीप हैप्पी ) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पूरे पंजाब में सीनियर सिटीजन के लिए शुरू की गई 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र मोहाली से श्री अमृतसर साहिब की तीर्थ यात्रा के लिए 3 और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये बसें गुरुद्वारा सैक्टर-78, सैक्टर-66 और गांव सफीपुर से रवाना हुईं। श्रद्धालुओं से भरी ये बसें श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वल्मीकि मंदिर, बाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग के दर्शन करके वापस आएंगी। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि संगतें तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रही हैं और लगातार डिमांड बढ़ रही है, श्रद्धालुओं में उत्साह भी साफ दिख रहा है। शुरू में लोग इस यात्रा को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे, लेकिन जैसे-जैसे श्रद्धालु इस यात्रा से लौटने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं, लोग इस यात्रा को लेकर सहज महसूस कर रहे हैं और रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई अच्छी स्कीम है। उन्होंने कहा कि श्री अमृतसर साहिब में हर कोई अपनी आस्था के अनुसार गुरुद्वारा साहिब और मंदिर के दर्शन करता है। इस पूरी यात्रा के दौरान सीनियर सिटीजंस की सुविधा के लिए गाइड भी मौजूद रहता है, ताकि संगतों को ऐतिहासिक गुरुद्वारों के बारे में डिटेल में जानकारी मिल सके। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के को-आर्डीनेटर एवं स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह ने कहा कि यात्रा उपरांत संगत विधायक कुलवंत सिंह के साथ अपने विचार शेयर करती है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं समाजसेवी कुलदीप सिंह समाणा, मोहाली कॉर्पोरेशन के डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, अकबिंदर सिंह गोसल, अमरजीत सिंह सिद्धू, कर्मजीत कौर पार्षद, जगदीश सिंह, ज्ञान कौर सरपंच सफीपुर, कर्मजीत सिंह काला सफीपुर, दविंदर सिंह सरपंच, कर्मजीत कुमार बिट्टू सरपंच, बलजीत सिंह हैप्पी, परगट सिंह, नवतेज सिंह, गुर ध्यान सिंह व हरबचन सिंह ग्रेवाल मौजूद थे।