खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित
खन्ना, 30 अगस्त (राजविंद्र राजू) : राखी के पवित्र त्यौहार अवसर पर रामगढ़िया भवन खन्ना में ‘सखियों का मान-सम्मान’ समागम करवाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री तरुण्प्रीत सिंह सौंद ने विधानसभा खन्ना की 1147 सखियों काे सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान एवं सेवाभाव की प्रशंसा की। समागम में सखियों ने मंत्री सौंद को राखी बांधकर त्यौहार मनाया। सौंद ने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियाें से मिला प्यार-सत्कार उनके लिए बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि सत्कार सखियां सरकार की लोकहितैषी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता सहित सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के अंतर्गत राखी मौके राशि जारी की गई, जिसका 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। सत्कार सखियों ने योग्य लाभार्थियों की पहचान करने और रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने में प्रशंसनीय कार्य किया है। सौंद ने सभी सत्कार सखियों को राखी की शुभकामनाएं दीं।