झारखंड

मधुपुर में दलित समाज के ऊपर हुए हमले को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: मधुपुर में दलित समाज के लोगों पर हुए हमले के मामले को लेकर भाजपा ने गंभीर कदम उठाया हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने इस घटना की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया हैं.

इस जांच समिति में विधायक नीरा यादव, देवेंद्र कुंवर, मंजू कुमारी, पूर्व विधायक नारायण दास, दिलीप वर्मा और सुनील पासवान को शामिल किया गया हैं. भाजपा की यह समिति आज 3 बजे मधुपुर पहुंचेगी, जहां वह घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेगी.

यह भी पढ़े: गयाजी में भू-माफियाओं का आतंक, रास्ता विवाद में रिजॉर्ट तोड़फोड़ के बाद घर पर गोलीबारी, परिवार ने मांगी सुरक्षा