Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का असर कमजोर, गुमला अब भी सबसे ठंडा, 7 जिलों में अलर्ट जारी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिली हैं. बीते 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है, हालांकि गुमला अब भी सबसे ठंडा जिला बना हुआ हैं. यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड का असर कमजोर पड़ने से आम जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता दिख रहा हैं.
इन जिलों में अब भी महसूस हो रही सर्द हवा मौसम विभाग के अनुसार गुमला के अलावा खूंटी (6.1 डिग्री), डाल्टनगंज (6.9 डिग्री), लोहरदगा (7.3 डिग्री), बोकारो (8.6 डिग्री) और राजधानी रांची (9.8 डिग्री) में सुबह और शाम कंकनी के साथ बर्फीली हवा लोगों को परेशान कर रही है हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने से ठंड का असर कम हो जा रहा हैं. कोल्हान क्षेत्र में ठंड लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं. यहां सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर है, लेकिन दिन में लोगों को ठिठुरन महसूस नहीं हो रही.
आज 7 जिलों में 10 डिग्री से नीचे तापमान का अनुमान 23 जनवरी को लेकर रांची मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की हैं. अनुमान है कि खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू, गुमला समेत 7 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता हैं. इन इलाकों में सुबह और शाम ठंडी हवा से बचाव जरूरी हैं.
राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं. जहां पहले अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास था, वहीं अब यह 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना हैं. बीते 24 घंटे में चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में ठंड का दौर अब अंतिम चरण में हैं. अधिकांश जिलों में दिन के समय सिर्फ हल्के स्वेटर से ही काम चल रहा हैं. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ ठंड से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद हैं.
यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन प्लांट में धमाका, बिहार के 6 मजदूरों की मौत, 5 घायल