बिहार

छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन प्लांट में धमाका, बिहार के 6 मजदूरों की मौत, 5 घायल

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी और दिल दहला वाली खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां के स्पंज आयरन प्लांट में भीषण धमाका हुआ है. इस धमाके में बिहार के 6 मजदूर जिंदा जल गए. वहीं 5 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए हैं. धमाका और आग की लपट इतना भयावह था कि मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गया था. कई मृतकों के चेहरे भी सही से पहचान में नहीं आ रहे थे. वहीं घायल मजदूरों को आनन-फानन में इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर रेफर किया गया है. वहीं खबर यह भी सामने आई है कि सभी मृतक बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटिबांध गांव के रहने वाले थे. हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है. हर घर में मातम पसरा हुआ है. हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनमें बाप-बेटे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि वे महज 15 दिन पहले ही रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ गए थे. ये है हादसे की वजह मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, रियल स्टील प्लांट में गुरुवार की सुबह करीब 9:40 बजे बड़ा हादसा हुआ. प्लांट की कोल किल्न के डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख ले जा रही पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गया. जिसके वजह से यहां एक तेज धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि खौलते लोहे व गर्म राख का मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ा. वहीं घटना इतनी तेजी से हुआ कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे आग की चपेट में आ गए. घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. वहीं प्लांट के अंदर से चीख और रोने की आवाजें आने लगी. मृतकों की सूची श्रवण कुमार (22 वर्ष) बदरी भुझ्या (42 वर्ष) राजदेव कुमार (22 वर्ष) जितेंद्र भुझ्या (37 वर्ष) विनय भुइया (40 वर्ष) सुंदर भुइया (40 वर्ष) घायल मजदूरों की सूची मोताज अंसारी (26 वर्ष)- कारपेंटर सराफत अंसारी (32 वर्ष)- कारपेंटर साबिर अंसारी (37)- कारपेंटर कल्पू भुइया (51)- हेल्पर रामू भुइया (34 वर्ष)- हेल्पर यह भी पढें: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बनें विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज