बिहार

नवादा के विजय बाजार में फल विक्रेता से 30 किलो अनार की चोरी, ई-रिक्शा सवार चोर CCTV में कैद

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बिहार के नवादा स्थित विजय बाजार में एक फल विक्रेता के ठेले से 30 किलो अनार की चोरी हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चोर एक ई-रिक्शा पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

यह घटना विजय बाजार में हुई, जहां फल विक्रेता सिंटू कुमार ने अपनी दुकान के बाहर 30 किलो अनार का एक कार्टून रखा था. चोरों ने मौका पाकर कार्टून को उठाया और अपने ई-रिक्शा में रखकर भाग गए. चोरी हुए अनार की कीमत लगभग 3000 रुपये बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो व्यक्ति एक ई-रिक्शा पर सवार होकर आए. उनमें से एक व्यक्ति ने ठेले से अनार का कार्टून उठाया और ई-रिक्शा में रखकर फरार हो गया. दोनों चोरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे.

फल विक्रेता सिंटू कुमार ने बताया कि उन्होंने फल मार्केट से 30 किलो अनार खरीदे थे. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों और ई-रिक्शा की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़े: नए साल के जश्न को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, गंगा में नाव परिचालन पर रोक और सख्त सुरक्षा व्यवस्था