झारखंड

मुख्यमंत्री ने चंदवा के नितिन कुमार को सौंपा नियुक्ति पत्र, बने सहायक अनुभाग पदाधिकारी

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत चंदवा/डेस्क: चंदवा प्रखंड के आन गांव निवासी नितिन कुमार को झारखंड मंत्रालय में सहायक अनुभाग पदाधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के पद पर नियुक्ति मिली है. सोमवार को मोराबादी स्थित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद नितिन कुमार ने कहा कि यह सफलता उनके संघर्ष और कठिन मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता और मेहनत का फल एक दिन अवश्य मिलता है. इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता राजेंद्र प्रसाद साहू, माता विमला देवी एवं बड़े भाई नीतीश कुमार को दिया. नितिन कुमार की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. लंबे समय के संघर्ष और प्रयासों के बाद मिली इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में भी हर्ष का वातावरण है.

यह भी पढ़े: पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान से मचा हडकंप, 19 दोपहिया वाहनों का काटा चालान