घेराव कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य स

जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली मामले में अपनी मांगों के समर्थन में बीजेपी का डीसी कार्यालय घेराव

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली ओर छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को रांची में भाजपा डीसी कार्यालय का घेराव करने निकली है. भाजपा की मांग है कि जेपीएससी जेएसएससी में धांधली ओर छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लिया जाए. बीजेपी का घेराव कार्यक्रम रांची के जिला स्कूल से शुरू हुआ है. घेराव कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मौजूद हैं. रांची महानगर रांची जिला पूर्वी ओर पश्चिमी कमिटी के नेतृत्व में आंदोलन और डीसी कार्यालय घेराव का कार्यक्रम आयोजित है. 

यह भी पढ़ें: रांची के मोरहाबादी स्थित साझा लाइब्रेरी में छात्रों का हंगामा, पानी की समस्या को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन