छात्राओं ने सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर पूजा-

पलामू: रक्षाबंधन पर स्कूली छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

न्यूज़11 भारत  पलामू/डेस्क: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने प्रधानाचार्य चितरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बांधी.

सबसे पहले विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति और रक्षाबंधन से संबंधित गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद छात्राओं ने सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधी. इस अवसर पर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के साथ सभी पुलिसकर्मी बहुत ही उत्साहित नजर आए. सभी ने विद्यालय की बहनों को राखी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मौके पर उपस्थित शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि आप सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त करके कर्मठ एवं देशभक्त नागरिक बनें, जिससे देश प्रगति के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़े. उन्होंने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास दिलाया कि बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ जो मुहिम चल रही है, उसमें पुलिस पूरी तरह से उनके साथ है और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों को यह संदेश मिलेगा कि पुलिस उनकी मित्र है. अब डर का नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग का समय है.  मौके पर महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी, एसआई संगीता झा, अंजनी सिन्हा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य चितरंजन कुमार सिंह, महिला थाना के एसआई संगीता झा,ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व सरस्वती स्कूल विद्या मंदिर के शिक्षक और छात्र-छात्राएं  मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सभी थानों में CCTV लगाने का निर्देश, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया अवमानना नोटिस