पलामू: युवा अधिवक्ता अभय भुईयां बने भुईयां समाज के कानुनी सलाहकार, समाज को कानुनी सहायता देने का लिया संकल्प
न्यूज़11 भारत पलामू/डेस्क: अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने संगठन विस्तार करते हुए युवा अधिवक्ता अभय भुईयां को कानुनी सलाहकार के पद पर मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने अभय भुईयां के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि अधिवक्ता अभय भुईयां को कानुनी सलाहकार के पद पर मनोनीत होने से समाज को कानुनी सहायता देने में संगठन को मजबूती मिलेगी और भुईयां समाज के गरीब वंचित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि पलामू जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा और प्रत्येक प्रखंड में संगठन को मजबूती के साथ विस्तार किया जाएगा.
इस अवसर पर नवमनोनीत जिला कानुनी सलाहकार अभय भुईयां ने कहा कि पलामू जिला में संगठन के माध्यम से समाज के गरीब पिछड़े हुए लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और भुईयां समाज में व्याप्त समस्याओं और कुरीतियों को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा.
इस अवसर पर नवमनोनीत जिला कानुनी सलाहकार अभय भुईयां को जिला महासचिव चन्दन कुमार भुईयां और जिला कोषाध्यक्ष योगेन्द्र भुईयां ने बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता अभय भुईयां के जुड़ने से समाज और संगठन को मजबूती मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: पलामू: रक्षाबंधन पर मुसीखाप में मचेगा धमाल, ‘माटी के लाल’ विवेक शर्मा की आवाज पर झूमेंगे दर्शक