असम पुलिस ने रामनाथपुर में चैकिंग दौरान पकड़ा नशा

हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

गुवाहाटी, 7 सितंबर (हि.स.) : असम पुलिस ने रामनाथपुर में वाहन जांच के दौरान एक वाहन के गुप्त खानों से 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद की हैं। बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को हैलाकांदी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। मुख्यमंत्री के अनुसार, मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए असम पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए लिखा कि अच्छा काम, असम पुलिस! पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।