लगातार देखभाल कर रहे चिकित्सक

जे.पी. नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की एंजियाेप्लास्टी के बाद हालत में अब काफी सुधार है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जे.पी. नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर

जे.पी. नड्डा

नई दिल्ली, 18 अगस्त (हि.स.) : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की सोमवार को एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) द्वारा मंगलवार को जारी मैडीकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार 17 अगस्त काे एंजियाेप्लास्टी के बाद जे.पी. नड्डा काे एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को बेचैनी और सीने में असहजता की शिकायत के बाद 13 अगस्त की शाम को एम्स में भर्ती करवाया गया था। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई और फिलहाल वह कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में हैं, उनकी हालत स्थिर है।