नई दिल्ली, (हि.स.) देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैश्विक व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। भारत मंडपम में 12 अगस्त से आयोजित होने वाला भारतीय व्यापार महोत्सव देश की आर्थिक प्रगति और वैश्विक व्यापारिक महत्वाकांक्षाओं का बड़ा मंच बनने जा रहा है। भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहेंगी मौजूद रहेंगी। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव को लेकर आज यहां आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की व्यापारिक, औद्योगिक और उद्यमशील क्षमताओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 (बीवीएम 2026) देश के आर्थिक इतिहास में नया अध्याय लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह निर्माता से लेकर निर्यातक, स्टार्टअप से लेकर बड़े उद्योग, महिला उद्यमी से लेकर ग्रामीण कारीगर और पारंपरिक व्यवसाय से लेकर आधुनिक तकनीकी कंपनियों तक सभी को एक ही मंच पर लाता है। चार दिनों के दौरान आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बायर-सेलर मीट, बी2बी एवं बी2जी नेटवर्किंग सत्र, निवेश एवं निर्यात संवाद, स्टार्टअप शोकेस, तकनीकी प्रदर्शनियां तथा विशेष विषयों पर पैनल चर्चाएं व्यापार विस्तार के नए द्वार खोलेंगी।
भारत का व्यापार महोत्सव 2026 की घोषणा
अमित शाह 12 अगस्त को भारतीय व्यापार महोत्सव का उद्घाटन करेंगे
भारत में आयोजित होने वाले 'भारतीय व्यापार महोत्सव 2026' का शुभारंभ 12 अगस्त से 15 अगस्त तक है, जो भारत के व्यापारी, उद्योगपतियों, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और ग्रामीण कार्मिकों की प्रतिभाओं को एकत्र करने के लिए साजेश्वरी कर रहा है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•