तिरंगा फहराते सचिन तेंदुलकर

सचिन ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रति अपना गर्व और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
सचिन ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.) : भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने शनिवार को देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रति अपना गर्व और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं' जय हिंद।' पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 'सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!' वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की जर्सी में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए देश के प्रति गर्व व्यक्त किया। क्रिकेटरों के साथ देशभर के लोगों ने भी विभिन्न माध्यमों से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जाहिर की।
 

संबंधित सामग्री

रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा

रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा कर आगामी आईपीएल मैच के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।