शिमला, (हि.स.) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ शिमला में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीप कमल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस का प्रदर्शन बालूगंज से शुरू हुआ और रैली के रूप में भाजपा मुख्यालय दीप कमल पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट और सीबीएसई से जुड़े पेपर लीक के मामलों से देश के लाखों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ा है। उनके अनुसार इन घटनाओं से शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। विनय कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का उल्लंघन है और कांग्रेस इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक युवाओं और छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।
शिमला में भाजपा मुख्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शिमला में भाजपा मुख्यालय डिप्कमल का सामना कर रैलियों से प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेतृत्व में इस दौरान शिक्षा मंत्री की भूमिका और नीतिगत समस्याओं पर नाराजगी दर्ज की गई।
संबंधित सामग्री
पंजाब में पेपर लीक को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में भाजपा के नेता हरष मल्होतरा ने आम आदमी पार्टी को चुनौती दी। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब में बार-बार लीक हो रहे पेपरों पर सरकार जिम्मेदार क्यों नहीं है। आर्थिक और शिक्षा मामलों की गड़बड़ी के आरोप लगाए गए।
छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। ) नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कॉकरोच जनता पार्टी की मुख्य मांग थी।
जींद : इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
इनेलो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर लाठी चार्ज व छात्राओं के साथ दुव्र्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया