डलास, हि.स.) फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले सोमवार को टीम के अंतिम अभ्यास सत्र में पूरा हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उनकी मामूली टखने की चोट गंभीर नहीं है और वह स्पेन के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे। एमबाप्पे को पिछले सप्ताह मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान टखने में हल्की चोट लगी थी। फ्रांस ने वह मैच 2-0 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मुकाबले के अंतिम चरण में एहतियातन उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया था। सेमीफाइनल से पहले सोमवार को आयोजित अभ्यास सत्र में एमबाप्पे ने सीमित समय तक ही हिस्सा लिया। फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर डेशां ने उनकी फिटनेस को लेकर किसी भी तरह की चिंता से इनकार किया। डेशां ने कहा, "किलियन पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने अभ्यास किया है। हमने केवल उनकी ट्रेनिंग का समय थोड़ा कम रखा। जहां बाकी खिलाड़ी एक ड्रिल में 15 मिनट रहे, वहीं एमबाप्पे ने 10 मिनट तक हिस्सा लिया।" विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे एमबाप्पे फ्रांस के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। ऐसे में स्पेन के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में उनकी मौजूदगी फ्रांस के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। फ्रांस और स्पेन के बीच यह बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश करेगी।
फ्रांस का एमबाप्पे सेमीफाइनल से पहले अभ्यास छोड़ दिया
फीफा विश्व कप 2026: स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले एमबाप्पे ने नहीं किया अभ्यास
फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमिफाइनल से पहले अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया। पिछले सप्ताह मोरक्को के खिलाफ हल्की टखनी की चोट से प्रभावित, उन्होंने टिम प्रबंधन को स्पष्ट नहीं किया कि वह पूरी तरह उपस्थित हैं। डेशां ने कहा कि एमबाप्पे फिट हैं, लेकिन अभ्यास में समय कम करने पर प्रशंसा भी हुई।
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•