दुर्गम पहाड़ी मार्ग से चोटी तक पहुंचे

गौरलाटा की 1225 मी. ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

लगातार करीब दो घंटे तक कठिन रास्ते पर चलने के बाद सभी गौरलाटा की ऊंची चोटी पर पहुंचे

By : Just Click National , Harpreet Singh
गौरलाटा की 1225 मी. ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

बलरामपुर, 15 अगस्त (हि.स.) : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का एक अलग नजारा बलरामपुर जिले के चांदो वन परिक्षेत्र के घने जंगलों में देखने को मिला। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित राज्य की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। करीब 1225 मीटर की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए टीम को आसान रास्ता नहीं मिला। दुर्गम पहाड़ी मार्ग, चट्टानों, नदी-नालों और घने जंगलों से होकर करीब दो घंटे पैदल चलने के बाद टीम चोटी तक पहुंची। पुलिस जवान मिथिलेश पाठक के नेतृत्व में टीम ने पैदल यात्रा शुरू की। लगातार करीब दो घंटे तक कठिन रास्ते पर चलने के बाद सभी गौरलाटा की ऊंची चोटी पर पहुंचे। वहां पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। गौरलाटा बलरामपुर जिले के चांदो वन परिक्षेत्र में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा के नजदीक घने जंगलों के बीच स्थित है। इतनी ऊंचाई पर लहराता तिरंगा केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं था, बल्कि यह संदेश भी था कि दुर्गम से दुर्गम स्थान तक देश की आन, बान और शान पहुंच सकती है।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका : खान

शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका : खान

पूर्व मंत्री ने महाविद्यालय में डिजिटलीकरण को आज की शिक्षा में महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यार्थियों को मिल रही सभी सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।

सचिन ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

सचिन ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रति अपना गर्व और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी ने बलिदानी वीरों के परिजनों काे किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी ने बलिदानी वीरों के परिजनों काे किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा

समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।