कानपुर,(हि.स.) उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, परास गांव निवासी रामचंद्र (30) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी और डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। वह अपने बड़े भाई से मिलने मुगल रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर गए थे। देर रात वह साइकिल से अपनी बहन के घर जा रहे थे। परास मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामचंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्रेन की मदद से पलटी पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर के हादसे में साइकिल सवार की मौत
कानपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•