बाइक दुर्घटना से बुजुर्ग की मौत, घायल भतीजी

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर घायल

नरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

By : Just Click National , Harpreet Singh
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर घायल

कानपुर,  (हि.स.) नरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुट गई है। अखरी गांव निवासी रामकुमार (63) अपने भतीजे शिव नारायण के साथ बाइक से फतेहपुर जिले के खुमानखेड़ा गांव जा रहे थे। दोनों मिर्च की बेड़ लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान नरवल थाना क्षेत्र में मिर्जई गेट के पास सिकठिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी वाहन से दोनों को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिव नारायण की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली पोल तोड़ते हुए टोटो को मारी टक्कर, परिवार के 3 सदस्याें समेत 4 की मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली पोल तोड़ते हुए टोटो को मारी टक्कर, परिवार के 3 सदस्याें समेत 4 की मौत

गुस्साए ग्रामीणों ने एन.एच.-722 पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर करीब 1 घंटे बाद यातायात बहाल करवाया।

प्रधानमंत्री ने चंबा सड़क हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री ने चंबा सड़क हादसे पर जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक निजी बस दुर्घटना में सात लोग मारे गए और 11 घायल हुए।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

गाजियाबाद में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवाओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन नो बाइक काे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवाओं गंभीर रुप से घायल हाे गए।<br/>

कानपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

कानपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।