चंडीगढ़, भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.2026) के अंतर्गत घर-घर गणना प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात 13 अगस्त 2026 को मसौदा मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा और इसके साथ ही दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी, जो 12 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी, जो कुल 31 दिन बनते हैं। यह जानकारी आज मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने यहां दावों और आपत्तियों के संबंध में चुनाव अमले को प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए साझा की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओ.), ए.ई.आर.ओ., ए.ई.आर.ओ.-1 और सहायक ई.आर.ओ. के लिए किया गया था।
अपने संबोधन में उन्होंने घर-घर गणना प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारियों (बी.एल.ओज़.) द्वारा निभाई गई भूमिका की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इन फ्रंट लाइन वर्कर्स की समर्पण भावना वाले कार्यों के कारण ही समय रहते पंजाब राज्य में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो सका और साथ ही ए.एस.डी.डी. सूचियों में बहुत कम लोग शामिल हैं, जिस कारण बहुत सीमित संख्या में नोटिस जारी होंगे। उन्होंने कहा कि इस समग्र प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल करना है और अयोग्य मतदाता को सूचियों से बाहर निकालना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोटिस अवधि के दौरान राज्य के नागरिकों को सुविधाजनक माहौल प्रदान करना हम सभी का मूल कर्तव्य है, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। श्रीमती मित्रा ने कहा कि जैसे एस.आई.आर. 2026 के पहले चरण के दौरान बड़े पैमाने के कार्य को बिना किसी कमी के पूरा किया गया है, उसी प्रकार अब दावों और आपत्तियों के दौरान भी इस बात का पूरा ध्यान रखना है।
पंजाब में एस.आई.आर. 2026 का गणना चरण
एस.आई.आर.2026 के दौरान बी.एल.ओज़. द्वारा अद्वितीय समर्पण भावना के साथ कार्य किया गया: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा
सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा दावों और आपत्तियों के संबंध में चुनाव अमले को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
Punjab ECI voter registration corrections 2026
house-to-house enumeration
electoral roll updates
voter list notifications
संबंधित सामग्री
एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने ईआरओ को 'एस.आई.आर.-2026' गणना कार्यक्रम की प्रभावी शुरुआत करने पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रयासों और समर्पण की प्रशंसा की। उनके प्रयासों से मतदाता सूची का डिजिटलकरण बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।