चेन्नई, 04 सितंबर (हि.स.) : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) के स्टाइल और उनके सिग्नेचर पोज में बनाई गई गणेश प्रतिमा का वीडियो इंटरनैट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गणेश चतुर्थी के त्यौहार के मौके पर तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी सहित कई इलाकों में मूर्तिकारों ने इस तरह की अनोखी प्रतिमाएं तैयार की हैं। यह प्रतिमा एआई तकनीक से तैयार की गई है। गणेश चतुर्थी आगामी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। आमतौर पर गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं और भगवान गणेश को प्रिय मोदक, फल, पोरी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का नैवेद्य चढ़ाकर पूजा करते हैं। कुछ लोग उसी दिन शाम या रात में प्रतिमा को पास के जलाशयों में विसर्जित कर देते हैं। वहीं, कुछ लोग प्रतिमा को तीन, पांच या सात दिनों तक घर में रखकर प्रतिदिन पूजा करने के बाद जलाशयों में विसर्जित करते हैं। गणेश चतुर्थी से एक महीने पहले ही विभिन्न रूपों में गणेश प्रतिमाएं बनाने का काम शुरू हो जाता है। बुलेट गणेश, बॉक्सिंग गणेश और चंद्रमा गणेश जैसे उस समय के ट्रेंड के अनुसार हर साल अलग-अलग और अनोखे रूपों में प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं।
तिरुवल्लूर में मूर्तिकारों ने बनाई अनोखी प्रतिमाएं
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के स्टाइल की गणेश प्रतिमा का वीडियो वायरल
बुलेट गणेश, बॉक्सिंग गणेश और चंद्रमा गणेश जैसे समय के ट्रैंड अनुसार हर साल अलग-अलग और अनोखे रूपों में मूर्तियां तैयार की जाती हैं।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•