हरिद्वार, (हि.स.) आगामी खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के तहत जनपद में धान की सरकारी खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत सरकार के निर्देश में किसानों का पंजीकरण 07 जुलाई से स्मार्ट पीडीएस ऐप और किसान पोर्टल पर किया जा रहा है। उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने बताया कि धान की सरकारी खरीद 01 अक्टूबर से शुरू होगी। किसान अपना पंजीकरण स्वयं किसान पोर्टल, संबंधित धान क्रय केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद किसान अपने निकटतम धान क्रय केंद्र पर उपज बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा कॉमन धान का एमएसपी 2 हजार 4 सौ 41 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड-ए धान का एमएसपी 2 हजार 4 सौ 61 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण और भू-अभिलेख साथ रखना होगा। साथ ही फेस रिकग्निशन आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से पंजीकरण कराया जाएगा। प्रमोद सती ने किसानों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप साफ एवं सूखा धान ही क्रय केंद्रों पर लेकर आएं, ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। धान खरीद या पंजीकरण से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के समाधान के लिए राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800-180-1488 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
धान की सरकारी खरीद की तैयारियां हुई शुरू
हरिद्वार: भारत सरकार की ओर से धान के सरकारी खरीद पंजीकृत करने की तैयारियां शुरू
भारत सरकार के निर्देश में किसानों का पंजीकरण 07 जुलाई से स्मार्ट पीडीएस ऐप और किसान पोर्टल पर किया जा रहा है। उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने बताया कि धान की सरकारी खरीद 01 अक्टूबर से शुरू होगी
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•