कैनपूर, (हि.स.) उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में शाह निवादा गांव में बुधवार को दसवीं की छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि, शाह निवादा गांव निवासी चंद्रशेखर की पुत्री पूर्णिमा 10वीं की छात्रा थी। आज वह घर के एक कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह छत के कुंडे से साड़ी के सहारे बने फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल नीचे उतारकर बचाने का प्रयास करते हुए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका हैं।
दसवीं कक्षा की छात्रा का फंदे से लटका शव मिला
कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक गाँव के घर में बुधवार दिन पर एक दसवीं कक्षा की छात्रा का फंदे से लटका शव मिला।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•