भोपाल, (हि.स.) मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। आज शनिवार को भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। बीते शुक्रवार को करीब नौ दिन बाद उमरिया, डिंडौरी, बालाघाट सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में बारिश का माहौल बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया आगे बढ़ रहा है। इसके साथ सक्रिय ट्रफ के जरिए लगातार नमी मिल रही है। जैसे-जैसे यह सिस्टम मजबूत होगा, प्रदेश में बारिश की तीव्रता भी बढ़ती जाएगी। शनिवार से सक्रिय होने वाले नए सिस्टम के कारण अगले चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना, 19 जुलाई से सक्रिय होगा मौसम का
मध्य प्रदेश में शनिवार को शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से लगातार तेज़ बारिश की चेतावनी जारी। डिंडौर और उमरिया सहित कई जिलों में भारी वर्षा का जोखिम बढ़ा है। 19 जुलाई से सक्रिय होने वाले नए मौसम सिस्टम ने मध्यप्रदेश को बाढ़ और बारिश के खतरे में डाल दिया है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•