उज्जैन , (हि.स.) मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी एक युवक की थाईलैंड के बैंकॉक में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान अर्पित नामदेव के रूप में हुई है। स्थानीय स्तर पर कानूनी प्रक्रिया और पुलिस जांच चलने के कारण उनका शव भारत लाने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अर्पित नामदेव पुणे स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी के आधिकारिक टूर के तहत वह अपने सहकर्मियों के साथ थाईलैंड गए थे। इसी दौरान समुद्र में नहाने के समय हादसा हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई। अर्पित पिछले कुछ वर्षों से अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ पुणे में रह रहे थे। उनके पिता रामेश्वर नामदेव उज्जैन कलेक्टर कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। अर्पित के ताऊ शंकरलाल नामदेव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद रामेश्वर नामदेव तत्काल पुणे पहुंचे और कंपनी के अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बेटे की मौत की पुष्टि होने के बाद उन्होंने परिवार को इसकी सूचना दी। बुधवार को वह अपनी बहू और दोनों पोतियों को पुणे से लेकर उज्जैन के लिए रवाना हो गए। परिवार का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि थाईलैंड से अर्पित का शव भारत कब तक लाया जाएगा। वहां पुलिस केस दर्ज होने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही शव भारत भेजा जाएगा। घटना की खबर मिलते ही उज्जैन स्थित नामदेव परिवार के घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का पहुंचना शुरू हो गया। पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
थाईलैंड से लौटने पर उज्जैन युवक की मौत
बैंकॉक में समुद्र में डूबने से उज्जैन के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, शव आने में लग सकता है एक सप्ताह
थाईलैंड के बैंकॉक में समुद्र में डूबने से उज्जैन निवासी अर्पित नामदेव की मौत हुई। पिछले साल पुणे में रहने वाले इन्होंने एक कंपनी में काम किया था।
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•
टैग्स:
Thai death
drowning accident
software engineer Ujjain
arpit namdev death
Ujjain family
Thailand return tragedy
संबंधित सामग्री
बंधी में डूबे युवक का शव छह घंटे बाद मिला
चितौली गाँव के निवासी आरिफ अंसारि दोस्तों के साथ नदी में स्नान करते हुए डूब गया। उनके बचाव प्रयास असफल रहे, जिसके बाद शोर-गालियों से परिवार और स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस एसडीआरएफ टीम को बुलाकर शव 4 बजे बरामद किया गया।