नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.) : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की गुरुवार सायं अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने उनकी विस्तृत जांच की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। एम्स की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को असहजता की शिकायत के बाद अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था। चिकित्सकों ने उनकी विस्तृत चिकित्सकीय जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
दिल्ली एम्स में भर्ती, हालत स्थिर
स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की तबीयत बिगड़ी
जे.पी. नड्डा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य सुधार हेतु तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
जे.पी. नड्डा की फाइल फोटो