नई दिल्ली, 01 सितंबर (हि.स.) : देश की सबसे बड़ी बिस्कुट और कन्फैक्शनरी बनाने वाली कंपनी पारले बिस्किट्स ने जॉर्ज कोवूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। पारले-जी, मोनाको, हाइड एंड सीक और मेलोडी जैसे उत्पाद बनाने वाली पारले बिस्कुट ने मंगलवार को जॉर्ज कोवूर को सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की। जॉर्ज कोवूर को पेप्सिको के साथ काम करने का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। साथ ही उन्होंने उपभोक्ता कारोबार तथा विभिन्न बाजारों में काम किया है। कंपनी ने कहा कि उनकी नियुक्ति एक सितंबर, 2026 से प्रभावी हो गई है। पारले ने कहा कि कंपनी अपनी टॉप लीडरशिप टीम को मजबूत कर रही है क्योंकि वह विकास के अगले चरण की ओर बढ़ना चाहती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय चौहान ने कहा, ‘‘हम जॉर्ज कोवूर का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि पारले की मजबूत नींव को आगे बढ़ाने, अपनी क्षमताओं को मजबूत करने तथा सतत वृद्धि के नए अवसर खोलने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी विकास के अगले चरण में उनके नेतृत्व और योगदान की उम्मीद कर रही है।
देश की नामी बिस्कुट कंपनी ने दी उपाधि
जॉर्ज कोवूर बने पारले बिस्किट्स के सीईओ
जॉर्ज कोवूर को पेप्सिको के साथ काम करने का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने उपभोक्ता कारोबार तथा विभिन्न बाजारों में भी काम किया है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•