नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.स.) : साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सात विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार रात खेले गए रोमांचक फाइनल में साउथ दिल्ली ने 183 रन के लक्ष्य को महज 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 186 रन बनाकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अनमोल शर्मा ने 42 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर जीत की मजबूत नींव रखी। उनका साथ अंकित डबास ने शानदार अंदाज में दिया। डबास ने सिर्फ 33 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान तेजस्वी दहिया ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 18 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। इसके बाद एकांश डोभाल ने तीन गेंदों पर नाबाद सात रन बनाकर टीम की जीत पर मुहर लगा दी, जिसमें एक छक्का शामिल था। इससे पहले सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 182 रन पर आठ विकेट बनाए। समर्थ सिंह ने 27 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कप्तान जोंटी सिद्धू ने 19 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। युगल सैनी ने 29 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया, जबकि मनी ग्रेवाल ने आखिरी ओवरों में महज सात गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम के स्कोर को गति दी। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से दिवांश रावत सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट लिए। विजन पांचाल ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अंकित डबास, प्रांशु विजयरण और अंशु मान हुड्डा को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, फाइनल में साउथ दिल्ली के बल्लेबाजों का दबदबा रहा। टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार तेज रन गति बनाए रखी और 10 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला जीतकर डीपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
दिल्ली प्रीमियर लीग - 2026
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज बनी चैंपियन, फाइनल में सेंट्रल किंग्स को 7 विकेट से हराया
अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार रात खेले गए रोमांचक फाइनल में साउथ दिल्ली ने 183 रन के लक्ष्य को महज 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 186 रन बनाकर हासिल कर लिया।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
Delhi Premier League
DPL 2026
South Delhi Superstars
Central Delhi Kings
IPL trophy
cricket final
batting performance
team victory
संबंधित सामग्री
खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें
टीम ने नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में लंबे समय तक योजनाबद्ध प्रशिक्षण किया है।
प्रिया पूनिया के तूफानी शतक से साउथ दिल्ली जीता, ईस्ट दिल्ली को 70 रन से दी मात
महज 66 गेंदों पर में प्रिया ने 117 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसमें उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के जड़े।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सैंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया
बारिश की वजह से यह मुकाबला 8 ओवरों तक ही सीमित रहा।