स्वतंत्रता दिवस पर एस.डी.एम. ने किया सम्मानित

एस.एम.ओ. डा. मनिंदर भसीन को प्रशंसा पत्र से नवाजा

दूरबीन तकनीक से पित्ते की पथरी के 300 से अधिक मुफ्त ऑप्रेशन करवाना सिविल अस्पताल खन्ना की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
एस.एम.ओ. डा. मनिंदर भसीन को प्रशंसा पत्र से नवाजा

खन्ना, 18 अगस्त (राजू, शाही) : सिविल अस्पताल खन्ना में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने और दूरबीन तकनीक से पित्ते की पथरी के 300 से अधिक मुफ्त ऑप्रेशन करवाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले सीनियर मैडीकल अफसर (एस.एम.ओ.) डा. मनिंदर सिंह भसीन को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। खन्ना की एस.डी.एम. स्वाति टिवाणा ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। डा. भसीन की अगुवाई में सिविल अस्पताल में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया गया। दूरबीन तकनीक से पित्ते की पथरी के 300 से अधिक मुफ्त ऑप्रेशन करवाना अस्पताल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्हें सरकारी अस्पताल में ही आधुनिक उपचार की सुविधा मिली। डा. भसीन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। उनके साथ सिविल अस्पताल खन्ना के अन्य डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों को भी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए डा. भसीन को इससे पहले भी स्टेट लैवल पर सम्मानित किया जा चुका है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें लगातार विभिन्न स्तरों पर सराहना मिलती रही है।