पूर्णिया, (हि.स.) शहर के भट्ठा बाजार स्थित रामकृष्ण मठ में आगामी 29 जुलाई 2026, बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीरामकृष्ण देव के मंदिर में विशेष पूजा, हवन, भजन, वेद पाठ, जप-ध्यान एवं भक्त सम्मेलन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मठ प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु-शक्ति का स्मरण करने की अपील की है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पांच बजे मंगल आरती से होगी। इसके बाद प्रातः 5.35 बजे वेद पाठ एवं स्तवन किया जाएगा। प्रातः सात बजे से 10.30 बजे तक विशेष पूजा एवं हवन होगा, जबकि प्रातः आठ बजे से 10 बजे तक भक्ति-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। भक्त सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे साधु-संतों द्वारा वेद मंत्र पाठ से होगा। इसके बाद स्वामी गीतानंद जी द्वारा धार्मिक ग्रंथ का पाठ, ध्यान-जप, आत्मचिंतन एवं भजन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा, भगवान श्रीरामकृष्ण, रामकृष्ण संघ तथा पूर्णिया रामकृष्ण मठ के वर्तमान और भविष्य से संबंधित विषयों पर स्वामी जितेंद्रानंद सहित अन्य वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। भक्तों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित होगा। दोपहर में भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रामकृष्ण मठ पूर्णिया के अध्यक्ष स्वामी जितेंद्रानंद ने भक्तों एवं सज्जनों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने प्रस्तावित रामकृष्ण मठ विवेकानंद मूल्य शिक्षा संस्थान के भवन निर्माण एवं मठ के सेवा कार्यों में सहयोग करने का भी आग्रह किया है।
रामकृष्ण मठ में गुरु पूर्णिमा का विशेष महोत्स
रामकृष्ण मठ पूर्णिया में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव
गुरु पूर्णिमा को श्रद्धालु भक्तों के लिए पूजे, वेद पाठ, हवन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मठ संचालक ने सहयोग की अपील भी की है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•