पश्चिमी सिंहभूम, (हि.स.) पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम में जेकेएआई झारखंड की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। परीक्षा में शामिल 31 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की, जिनमें चार खिलाड़ियों को द्वितीय डॉन तथा 27 खिलाड़ियों को प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई। राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 150 कराटे खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का संचालन जेकेएआई इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर, मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सिहान आनंद रत्ना (ब्लैक बेल्ट सातवीं डॉन, जापान) ने किया। परीक्षा के सफल आयोजन में सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन, जापान) और डॉ. अमरेश अनीश (ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन, जापान) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता का आकलन किहोन, काता और कुमीते के आधार पर किया गया। द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट वर्ग में तनुश्री यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट वर्ग में भाविनी कुमारी और सौरभ बिरुली संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में तनुश्री यादव, विना मुंडा, अमन तियु और आयन तियु शामिल हैं। प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में सुप्रिया कुमारी, आशी प्रिया, आफशीन फातिमा, स्नेहा सोय, वैदिका सहाय, जोशीना तुबीड, जिकरा हयात, भाविनी कुमारी, अंतरा कुमारी, प्रियंका कारवा, सिमरन सिद्धू, समृद्धि जारिका, खनक कारवा, सनाया बोदरा, दीक्षा सुंडी, भूमिका बिरुली, अनुग्रह प्रेम गुड़िया, अंश मछुवा, माहिर विल्सन गागराई, समर सिंह कुंटिया, जीत बलराज तांती, अमन बारी, सौरभ बिरुली, रूबेन हेरेंज, लॉरेंस पूर्ति, सीनूराम ईचागुटू और आयुष देवगम शामिल हैं। जेकेएआई झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पश्चिम सिंधुभूम में कराटे का महत्त्वाकांक्षी शिविर
राज्यस्तरीय कराटे शिविर में 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट
पश्चिम सिंधुभूम, झारखंड में जेकेएआई झारखंड द्वारा आयोजित एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में 31 खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की।
By :
Harmanjot Singh
,
Just Click National
•