वियतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामैंट

तन्वी शर्मा ने रेचल चैन को सीधे गेमों में हराया, अगले दौर में पहुंची

यह उनके बीएफटी विश्व टूर सुपर 100 प्रतियोगिता में 36 मिनट में एक जीत थी। पूर्व में उन्होंने ताइपे ओपन सुपर 300 में 2008 के साइना नेहवाल के बाद पहला खिताब जीता।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
तन्वी शर्मा ने रेचल चैन को सीधे गेमों में हराया, अगले दौर में पहुंची

हो ची मिन्ह सिटी, 9 सितंबर (हि.स.) : शीर्ष वरीय भारतीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बुधवार को वियतनाम ओपन 2026 के महिला एकल के अंतिम-32 मुकाबले में कनाडा की रेचल चैन को सीधे गेमों में 21-16, 21-17 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। बीएफडब्ल्यू विश्व टूर सुपर 100 प्रतियोगिता में तन्वी ने 36 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय किशोरी ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और लगातार दो गेम जीतकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। तन्वी इस महीने की शुरुआत में चाइना मास्टर्स 2026 में जापान की विश्व नंबर-9 टोमोका मियाजाकी के खिलाफ 66 मिनट चले रोमांचक मुकाबले में 17-21, 21-18, 16-21 से हारकर अंतिम-16 में बाहर हो गई थीं। इससे पहले उन्होंने डेनमार्क की अमाली शुल्ज को 21-16, 21-17 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी। पिछले महीने तन्वी ने ताइपे ओपन सुपर 300 में अपना पहला बीएफडब्ल्यू विश्व टूर खिताब जीता था। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में वियतनाम की छठी वरीय गुयेन थुई लिन्ह को 21-16, 21-16 से हराया था। इस जीत के साथ वह 2008 में साइना नेहवाल के बाद ताइपे ओपन महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। पार्क ताए-सांग के मार्गदर्शन में खेल रही तन्वी पिछले साल यूएस ओपन सुपर 300 में उपविजेता रही थीं। पार्क ताए-सांग पूर्व में पीवी सिंधु के प्रशिक्षक भी रह चुके हैं। वियतनाम ओपन में बुधवार को एक अन्य भारतीय अनमोल खरब को थाईलैंड की सारुनराक वितिदसार्न ने 21-14, 21-14 से हराया। वहीं, आलाप मिश्रा ने हमवतन आर्या भविपाठकी को 21-8, 21-14 से मात दी

संबंधित सामग्री

महिला रग्बी टीम का कोलकाता में राष्ट्रीय शिविर

महिला रग्बी टीम का कोलकाता में राष्ट्रीय शिविर

मुख्य एशियाई खेलों के दल में महिला रग्बी के 13 खिलाड़ी शामिल होंगे

दिल्ली में 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभांरभ, 25 देशों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

दिल्ली में 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभांरभ, 25 देशों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

27 जुलाई से 2 अगस्त तक राछ्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 25 देशों के खिलाड़ी खेलेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वागत करते हुए दिल्ली की सुसज्जित खेल अवसंरचनाओं और उत्साहवर्धन की मांग की।

आईटीटीएफ रैंकिंग : भारतीय टेबल टेनिस ने रचा इतिहास, तीन डबल्स जोड़ियां टॉप-10 में

आईटीटीएफ रैंकिंग : भारतीय टेबल टेनिस ने रचा इतिहास, तीन डबल्स जोड़ियां टॉप-10 में

भारत की टीम ने मंगलवार को विश्व चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। पहला बार, भारत के तीन अलग-अलग युगल दलों ने टॉप-10 की सूची में सफलता हासिल की। पुरुषों और महिलाओं के युगल, साथ ही मिश्रित युगल दोनों ने उच्चतम रैंकिंग हासिल की।

दिल्ली में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का आधिकारिक ऐलान

दिल्ली में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का आधिकारिक ऐलान

दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का ऐलान किया। त्यागराज स्टेडियम में 35 से अधिक देश हिस्सा लेंगे।