ईरान का यूएई पर हमला

ईरान ने यूएई पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण से पहले यूएई पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, यूएई रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। यूएई ने 433 मिसाइल और 1,977 ड्रोन को नष्ट किया।

By : Sukhwinder Kaur
ईरान ने यूएई पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला

अबू धाबी (हि.स.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ देर पहले ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हमला किया। ईरान ने यूएई में मिसाइल और ड्रोन की बौछार कर दी। इसकी पुष्टि यूएई के रक्षा मंत्रालय ने की। सीएनएन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार तड़के बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम इस समय आने वाली मिसाइलों और ड्रोन के खतरों को रोकने का काम कर रहे हैं। यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण शुरू करने से कुछ ही देर पहले दी गई।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूरे देश में सायरन बज रहे हैं और जनता को सलाह दी गई है कि वे शांत रहे। साथ सुरक्षा और बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करे। उल्लेखनीय है कि मार्च में ईरान ने इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमलों के जवाब में संयुक्त अरब अमीरात पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। 31 मार्च तक यूएई रक्षा बलों ने 433 बैलिस्टिक मिसाइलों और 1,977 से अधिक ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया। कुछ हमले फुजैराह तेल क्षेत्र और दुबई हवाई अड्डे के पास हुए। इन हमलों में तीन सैन्यकर्मियों सहित 12 लोगों की मौत हुई है। ईरान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच यूएई के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। यह हमला 2022 के हूती विद्रोहियों के हमले से अधिक गंभीर है।

संबंधित सामग्री

वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा

वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा

इस संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में भी अस्थिरता बढ़ी है।

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

सोनीपत में मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 9 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे।

अमेरिका के आर्मी सैक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा इस्तीफा

अमेरिका के आर्मी सैक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा इस्तीफा

अमेरिकी रक्षा विभाग और सेना से जुड़ी तकनीकी खबरों को कवर करने वाले समाचार पोर्टल डिफैंस स्कूप और ऑनलाइन समाचार पोर्टल एक्सिओस ने अपनी रिपोर्ट में इस घटनाक्रम की विस्तार से चर्चा की है।

सीपीएल से जुड़ीं भारतीय क्रिकेटर शिखा, यास्तिका, पूजा और किरण नवगिरे

सीपीएल से जुड़ीं भारतीय क्रिकेटर शिखा, यास्तिका, पूजा और किरण नवगिरे

चारों भारतीय खिलाड़ियों के कैरेबियन प्रीमियर लीग से जुड़ने से आगामी सत्र में भारतीय महिला क्रिकेटरों की मौजूदगी और मजबूत होगी।

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होंगे 92 ड्रोन शो

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होंगे 92 ड्रोन शो

प्रदेशभर में ड्रोन शो कार्यक्रम सितम्बर माह से शुरू किए जाएंगे। गुरु रविदास जी के संदेश युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का यह बड़ा प्रयास है।