पड़ाेसी के मकान की दीवार गिरी

शाहजहांपुर में लैंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायल

हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
शाहजहांपुर में लैंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायल

बचाव कार्य में जुटे कर्मी

शाहजहांपुर, 17 अगस्त (हि.स.) : जिला शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मकान का लैंटर ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मुड़िया कुर्मियात गांव में सोमवार सुबह राजाराम के मकान की कच्ची दीवार पड़ोसी राजन के मकान की दीवार पर गिर गई। इसके चलते राजन का मकान ढह गया और उसमें मौजूद राजन (26), उसका दो वर्षीय भतीजा आरव तथा उसकी भाभी काजल (27) मलबे में दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला, 2 की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल काजल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।