कोलकाता, (हि. स.) पश्चिम बंगाल सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को मजबूत किया है। सरकार ने खुफिया विभाग (इंटेलिजेंस ब्रांच) में कार्यरत तीन आईपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा, आकाश मघरिया और कामनासिस सेन का तबादला एसीबी में कर दिया है। सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन तीन अधिकारियों के अलावा राज्य पुलिस के 16 अन्य अधिकारियों और कर्मियों को भी दो माह के लिए अस्थायी रूप से एसीबी में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को 4 अगस्त की सुबह 10 बजे तक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। प्रतिनियुक्त अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), कई इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल हैं। ये अधिकारी वर्तमान में बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट, सीआईडी, एसटीएफ, इंटेलिजेंस ब्रांच, हावड़ा जीआरपी, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली ग्रामीण, कृष्णनगर तथा सुंदरबन पुलिस जिला समेत विभिन्न इकाइयों में तैनात हैं। सूची में डीएसपी विश्वजीत पात्र, इंस्पेक्टर दीपंकर सरकार, सौमेन विश्वास, संजय कुमार मंडल, प्रणवकांति साहू, अनुप घोष, रामगोपाल पाल, संजय कुमार डे, देबांजन भट्टाचार्य, सब-इंस्पेक्टर बच्चू मुरारी, जहांगीर अली, बप्पा सरकार तथा चार कांस्टेबलों के नाम शामिल हैं।
बंगाल सरकार ने एसीबी को मजबूत बनाया
पश्चिम बंगाल में एसीबी को मिली मजबूती, खुफिया विभाग से तीन आईपीएस अधिकारी एसीबी में तैनात
पश्चिम बंगाल ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (सीबीआई) को मजबूत करने के लिए 3 आईपीएस अधिकारियों, 16 अन्य अधिकारी और कर्मचारियों की नए पदों में स्थानांतरण की घोषणा की।
By :
Harmanjot Singh
,
Just Click National
•