योगराज सिंह की अदालती सुनवाई

चंडीगढ़ जिला अदालत में योगराज सिंह की अग्रिम जमानत पर 26 मई को होगी सुनवाई

योगराज सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई नहीं हो पाई, अगली सुनवाई 26 मई को। वीडियो क्लिप में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग बताया गया।

By : Gurpreet Singh , Just Click National

चंडीगढ़ जिला अदालत में योगराज सिंह की अग्रिम जमानत पर 26 मई को होगी सुनवाई

चंडीगढ़ (हि.स.) पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर चंडीगढ़ जिला अदालत में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को निर्धारित की गई है।
यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाना पुलिस में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर एक वीडियो क्लिप के आधार पर शिकायत दी गई थी। योगराज सिंह के खिलाफ दो एडवोकेट्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप का हवाला दिया गया है, जिसमें कथित रूप से महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया है। यह वीडियो एक हिंदी वेब सीरीज “लुक्खे” के एपिसोड से जुड़ा बताया जा रहा है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई को रिलीज हुआ था।
इसी बीच जांच में यह भी सामने आया कि एफआईआर दर्ज करते समय पुलिस ने गलत रूप से पंजाब महिला आयोग का पता दर्ज कर दिया था, जिसे बाद में सुधार लिया गया। मामले में अब 26 मई को अदालत में सुनवाई होगी, जहां अग्रिम जमानत पर अंतिम दलीलें सुनी जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

संबंधित सामग्री

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

इस मैदान पर प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में यह तीसरा मौका है, जब किसी टीम ने 700 से अधिक रन बनाए हैं।

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका; 10 लोगों की मौत, 62 घायल

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका; 10 लोगों की मौत, 62 घायल

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की अपील की है।

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 6 अगस्त से शुरू हुई थी। फरीदाबाद में भी नगर निगम के कर्मचारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।