शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

संजौली क्षेत्र की बतीश कालोनी से पकड़े आरोपी

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

शिमला, 6 सितंबर (हि.स.) : शिमला पुलिस ने संजौली क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग सात ग्राम एमडीएम बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस थाना संजौली में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार चार सितंबर की शाम संजौली थाने की टीम लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त पर थी और नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचनाएं जुटा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बतीश कॉलोनी के पास चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ बेचने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बतीश कॉलोनी पहुंची और दोनों संदिग्धों की तलाशी ली। उनके बैगों की तलाशी के दौरान करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग सात ग्राम एमडीएम बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय बलदेव सिंह, निवासी सेक्टर 41-डी, बढ़ेड़ी, चंडीगढ़ और 23 वर्षीय साहिल, निवासी सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई है। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने रविवार को बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

पंजाब

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

पुलिस का मकसद ड्रग्स सप्लाई चैन को तोड़ने के साथ-साथ इससे होने वाली गैर-कानूनी कमाई को रोकना है।

अमृतसर पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पंजाब

अमृतसर पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अमृतसर से एक संचालित नशा और संगठित अपराध संकल्प के तहत 20 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

चंडीगढ़

सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

अमृतसर की सीपी ने 'सीमा पार' संचालित एक गतिविधि से जुड़े चार युवाओं को रोहतक-लखनऊ मार्ग में हथियारों और 5 लाख रुपए मूल्य के हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

शिमला में दो जगहों से 29 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

हिमाचल

शिमला में दो जगहों से 29 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने अनेकों कार्रवाइयों के दौरान दो अलग-अलग मामलों से करीब 29 ग्राम हीरोइन बरामद किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।