पेगुला ने नर्वस शुरुआत से उबरकर दर्ज की आसान जीत, एलिना रुसे को सीधे सेटों में हराया

यूएस ओपन टैनिस 2026 मुकाबला

पेगुला ने नर्वस शुरुआत से उबरकर दर्ज की आसान जीत, एलिना रुसे को सीधे सेटों में हराया

पेगुला ने कहा कि वह खेल के समय काफी नर्वस थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है। वह अपने टैनिस का आनंद ले रही हैं।

पेगुला ने नर्वस शुरुआत से उबरकर दर्ज की आसान जीत एलिना रुसे को सीधे सेटों में हराया

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त (हि.स.) : अमेरिका की जेसिका पेगुला ने शुरुआती दबाव और घबराहट से उबरते हुए यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के पहले दौर में जीत दर्ज की। 32 वर्षीय पेगुला ने रविवार को रूस की एलिना रुसे को 6-3, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। उन्होंने यह मुकाबला 83 मिनट में अपने नाम किया। पेगुला को मैच की शुरुआत में ब्रेक हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने रुसे की सर्विस तोड़ने के पहले नौ मौके गंवाए, लेकिन इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने लय हासिल की और मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया। पेगुला ने अपनी पहली सर्विस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंक जीते। वह हाल ही में सिनसिनाटी ओपन में कोको गॉफ के खिलाफ उपविजेता रही थीं। जीत के बाद पेगुला ने कहा, “मैं बहुत नर्वस थी। मैं अपनी स्थिति बताने के लिए जीआईएफ भेज रही थी, जिसमें लोग घबराते हुए नजर आ रहे थे। ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में हमेशा काफी घबराहट होती है। दूसरे दौर में पेगुला का सामना वीनस विलियम्स और हमवतन सोफिया केनिन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। महिला एकल में 19वीं वरीयता प्राप्त इटली की जैस्मिन पाओलिनी ने भी दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने वेरोनिका एर्यावेक को 6-3, 3-6, 6-4 से हराया। वहीं, कामिला राखिमोवा ने 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा को 7-6(4), 6-2 से शिकस्त दी। यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने भी शानदार शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया की क्वालीफायर स्टॉर्म हंटर को 6-4, 6-1 से हराया। फ्रैंच ओपन और विंबलडन में सेमीफाइनल तक पहुंच चुकीं कोस्त्युक को इस बार यूएस ओपन में खिताब की दावेदारों में माना जा रहा है। जीत के बाद कोस्त्युक ने कहा कि इस शानदार जगह पर वापस आकर मैं बहुत खुश हूं। क्वालीफायर के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता, क्योंकि वे पहले ही पूरा टूर्नामैंट खेल चुकी होती हैं। मैं आज अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं खुद को जमीन से जोड़े रखने की कोशिश कर रही हूं। अभी लंबा सफर तय करना है और मैं अपने टेनिस का आनंद ले रही हूं।

संबंधित सामग्री

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

दुनिया

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लगातार चौथी रात मुकाबला खेलने उतरे 29 वर्षीय ज्वेरेव ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

दिल्ली

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा माना है कि कोर्ट के अंदर और बाहर की जिंदगी के बीच संतुलन होना जरूरी है।

सेरेना और वीनस विलियम्स की महिला युगल में वापसी हार के साथ खत्म

दुनिया

सेरेना और वीनस विलियम्स की महिला युगल में वापसी हार के साथ खत्म

46 वर्षीय वीनस और 44 वर्षीय सेरेना ने 2022 यूएस ओपन के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में महिला युगल मुकाबला खेला।

राइबाकिना ने बोउजास मानेइरो को सीधे सैटों में हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

दुनिया

राइबाकिना ने बोउजास मानेइरो को सीधे सैटों में हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

राइबाकिना इस साल न्यूयॉर्क में खिताब जीतकर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश में है।

इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

दुनिया

इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

स्वियातेक ने आर्थर ऐश स्टेडियम के बजाय लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 88 मिनट में जीत दर्ज की।