हेपेटाइटिस दिवस : मुख्यमंत्री ने हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया

ओडिशा में हेपेटाइटिस का मुक्त मुकाबला

हेपेटाइटिस दिवस : मुख्यमंत्री ने हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य को हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उचित उपचार, टीकाकरण और जन-जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी को रोका जा सकता है।

हेपेटाइटिस दिवस  मुख्यमंत्री ने हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया

भुवनेश्वर, (हि.स.) विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य को हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उचित उपचार, टीकाकरण और जन-जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी को रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लोगों से अपील की कि वे इस रोग से जुड़े सामाजिक कलंक को समाप्त करने, रोकथाम को मजबूत करने और एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ओडिशा को हेपेटाइटिस-मुक्त और अधिक स्वस्थ बनाया जा सकता है।
 

प्रमुख खबरें