अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

यूएस ओपन टूर्नामैंट में बढ़िया प्रदर्शन

अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लगातार चौथी रात मुकाबला खेलने उतरे 29 वर्षीय ज्वेरेव ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

न्यूयॉर्क, 8 सितंबर (हि.स.) : शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के लुसियानो डारडेरी को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। ज्वेरेव ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में डारडेरी को 6-2, 6-2, 7-6(7-3) से शिकस्त दी। लगातार चौथी रात मुकाबला खेलने उतरे 29 वर्षीय ज्वेरेव ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। इस टूर्नामेंट में इससे पहले वह दो मुकाबले पांच सेट तक खेल चुके थे, लेकिन डारडेरी के खिलाफ उन्होंने मुकाबले को लंबा खिंचने नहीं दिया। ज्वेरेव ने पहले सेट में अपनी सर्विस पर दबाव के बावजूद शानदार नियंत्रण बनाए रखा और सेट 6-2 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में 21वीं वरीयता प्राप्त डारडेरी की एक गलत ड्रॉप शॉट ने ज्वेरेव को दूसरी बार ब्रेक का मौका दिया, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। ज्वेरेव ने 4-0 की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरा सेट भी 6-2 से जीत लिया। तीसरे सेट में डारडेरी ने वापसी की कोशिश की। उनकी तेज पहली सर्विस और ड्रॉप शॉट ने ज्वेरेव को काफी परेशान किया और मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंचा। हालांकि ज्वेरेव ने दबाव में धैर्य बनाए रखते हुए टाई-ब्रेक 7-3 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ज्वेरेव इस साल चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना नीदरलैंड्स के बोटिक वान डे जैंडशुल्प से होगा।

संबंधित सामग्री

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

दिल्ली

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा माना है कि कोर्ट के अंदर और बाहर की जिंदगी के बीच संतुलन होना जरूरी है।

सेरेना और वीनस विलियम्स की महिला युगल में वापसी हार के साथ खत्म

दुनिया

सेरेना और वीनस विलियम्स की महिला युगल में वापसी हार के साथ खत्म

46 वर्षीय वीनस और 44 वर्षीय सेरेना ने 2022 यूएस ओपन के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में महिला युगल मुकाबला खेला।

राइबाकिना ने बोउजास मानेइरो को सीधे सैटों में हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

दुनिया

राइबाकिना ने बोउजास मानेइरो को सीधे सैटों में हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

राइबाकिना इस साल न्यूयॉर्क में खिताब जीतकर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश में है।

इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

दुनिया

इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

स्वियातेक ने आर्थर ऐश स्टेडियम के बजाय लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 88 मिनट में जीत दर्ज की।

पेगुला ने नर्वस शुरुआत से उबरकर दर्ज की आसान जीत, एलिना रुसे को सीधे सेटों में हराया

खेल

पेगुला ने नर्वस शुरुआत से उबरकर दर्ज की आसान जीत, एलिना रुसे को सीधे सेटों में हराया

पेगुला ने कहा कि वह खेल के समय काफी नर्वस थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है। वह अपने टैनिस का आनंद ले रही हैं।