जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए चुना

नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को भारतीय एथलैटिक्स टीम में मिली जगह

यशवीर राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फैंक का पदक जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को भारतीय एथलैटिक्स टीम में मिली जगह

नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.) : राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता भाला फैंक खिलाड़ी यशवीर सिंह को अपने करियर का सबसे बड़ा मौका मिला है। चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर को जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलैटिक्स टीम में शामिल किया गया है। एथलैटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को लुधियाना में एक प्रैस कांफ्रैंस में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होने वाले आइची-नागोया एशियाई खेलों के लिए 77 सदस्यीय भारतीय ट्रैक एवं फील्ड टीम की घोषणा की। यशवीर इस सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय भाला फैंक में प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता था। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास छठे और अंतिम प्रयास में किया था। यशवीर राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फैंक का पदक जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने। उनसे पहले काशीनाथ नाइक ने 2010 में कांस्य और नीरज चोपड़ा ने 2018 में स्वर्ण तथा 2026 में रजत पदक जीता था। यशवीर की इस सत्र में निरंतरता ने भी एशियाई खेलों के लिए उनका दावा मजबूत किया है। उन्होंने अब तक आठ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और इनमें से छह में 80 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फैंका है। पिछले महीने भुवनेश्वर में आयोजित भारतीय ओपन में उन्होंने 82.94 मीटर के प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। यह भारत में आयोजित विश्व एथलैटिक्स सिल्वर लैवल कॉन्टिनैंटल टूर की पहली प्रतियोगिता थी। भाला फैंक से जुड़े परिवार से आने वाले यशवीर पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राय सिंह के बेटे हैं। उन्होंने घरेलू स्तर पर अपनी पहचान तब बनाई थी, जब भारतीय अंडर-20 फैडरेशन कप में उन्होंने नीरज चोपड़ा का प्रतियोगिता रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब नीरज चोपड़ा के चोट के कारण बाहर होने के बाद यशवीर के पास एशियाई खेलों जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने और भारतीय भाला फैंक में अगली बड़ी ताकत के रूप में खुद को स्थापित करने का मौका होगा।

संबंधित सामग्री

साइकिलिंग में देश का मान बढ़ाएगी झारखंड की सरिता कुमारी, एशियन गेम्स के लिए चयनित

साइकिलिंग में देश का मान बढ़ाएगी झारखंड की सरिता कुमारी, एशियन गेम्स के लिए चयनित

महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता कुमारी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित की है।

निशानेबाजों के लिए भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे अंतिम तैयारी शिविर 

निशानेबाजों के लिए भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे अंतिम तैयारी शिविर 

खिलाड़ियों की स्पर्धाओं के अनुसार उन्हें संबंधित केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

उन्होंने 2022 में डायमंड लीग का खिताब जीता था और इसके बाद तीन बार उपविजेता रहे हैं।

मैकाय में पहले दिन गिरे 18 विकेट, ऑस्ट्रेलिया को 101 रनों की बढ़त

मैकाय में पहले दिन गिरे 18 विकेट, ऑस्ट्रेलिया को 101 रनों की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहली पारी में महज 64 रन पर समेट दिया।

नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर

नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर

हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पथिरागे ने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में महज 9 सैंटीमीटर का अंतर रहा।