रुखसार 19 साल की उम्र में बनीं मां

सलमान खान संग किया काम, 19 साल की उम्र में बनीं मां, तलाक का झेला दर्द, बेटी करती है ये काम

90 के दशक की उभरती हुई एक्ट्रेस रुखसार ने एक्टिंग करियर के बजाय अपनी बेटी को संभालने का फैसला लिया। उन्होंने 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' से वापसी की और इस फिल्म में वह सलमान खान की बहन के किरदार में नजर आईं

By : Just Click National
सलमान खान संग किया काम, 19 साल की उम्र में बनीं मां, तलाक का झेला दर्द, बेटी करती है ये काम

रुखसार रहमान

रुखसार एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो दोनों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक की शुरुआत में डेब्यू करने के बाद उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया और 2000 के दशक में वापसी की। पिछले कुछ सालों में उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, जिसका उन्होंने अकेले सामना किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इम्प्रेस करती रहीं। सलमान खान स्टारर 'सनम बेवफा' से बाहर निकलने से लेकर 17 साल बाद 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में उनके साथ फिर से काम करने तक, रुखसार ने एक बेहतरीन सफर तय किया है। वह हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।

सलमान खान की एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ी सनम बेवफा

रुखसार रहमान को शुरू में 1991 की फिल्म 'सनम बेवफा' में सलमान खान के साथ फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया था, लेकिन कुछ वजहों से उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। ANI से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे फिल्म सनम बेवफा करनी थी, लेकिन उस फिल्म का एक कॉन्ट्रैक्ट था और मेरे पिता उस कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। उनका कहना था कि हम यह नहीं कर पाएंगे। चीजें बदलने से पहले मैं 3-4 दिन की शूटिंग कर चुकी थी। मजे की बात यह है कि मेकर्स ने कैरेक्टर का नाम रुखसार ही रखा।' रुखसार के जाने के बाद 'सनम बेवफा' में फीमेल लीड का रोल एक्ट्रेस चांदनी को मिला। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान के साथ डेब्यू किया और फिल्म की सफलता के बाद रातों-रात स्टार बन गईं।

17 साल बाद सलमान खान की बहन बन की वापसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रुखसार 'सनम बेवफा' में लीड रोल करने का मौका चूक गईं, लेकिन वह 17 साल बाद सलमान खान की 2008 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में फिर नजर आईं। एक्ट्रेस ने फिल्म में उनकी बहन मधु प्रजापति का रोल निभाया था। इसी इंटरव्यू में रुखसार ने सलमान के साथ काम करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'लेकिन सालों बाद मुझे सलमान के साथ फिर से काम करने का मौका मिला। मैंने गॉड तुस्सी ग्रेट हो में उनकी बहन का रोल निभाया था। उस फिल्म में काम करके बहुत अच्छा लगा।'

संबंधित सामग्री

नशा मुक्ति केंद्रों में रक्षाबंधन, परिवारों ने बढ़ाया मरीजों का हौसला

नशा मुक्ति केंद्रों में रक्षाबंधन, परिवारों ने बढ़ाया मरीजों का हौसला

इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक सहयोग और रिश्तों की बहाली के साथ नशा मुक्ति के संकल्प को मजबूत करना तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को गति देना है

हिमाचल में महिलाओं ने एचआरटीसी में किया मुफ्त सफर, दिनभर बसों में रही भारी भीड़

हिमाचल में महिलाओं ने एचआरटीसी में किया मुफ्त सफर, दिनभर बसों में रही भारी भीड़

लांग रूट की एचआरटीसी बसों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं सफर करती नजर आईं।

बलरामपुर की बेटियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

बलरामपुर की बेटियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि छात्राओं के लिए यह पल जहां जीवनभर याद रहने वाला है, वहीं विद्यालय परिसर सहित पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक : मोहिता शर्मा

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक : मोहिता शर्मा

यह पर्व समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

सबसे पहले उज्जैन में महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगाया महाभोग

सबसे पहले उज्जैन में महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगाया महाभोग

उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन के अवसर पर पुजारी परिवार की महिलाओं ने एक विशाल 2 फीट की राखी भगवान महाकाल को अर्पित की।