पटना, 02 सितंबर (हि.स.) : बिहार में लोगों को गंभीर बीमारी की स्थिति आने का इंतजार करने के बजाय समय रहते उसकी पहचान और उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को राज्यव्यापी 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में सभी 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरुआत के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत राज्य के करीब छह करोड़ लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर उनका डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। बिहार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। अभियान का मूल उद्देश्य बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय उसकी समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है। सम्राट चौधरी ने कहा, “जांच इसलिए कराएं ताकि आप बीमार ही न पड़ें।” उन्होंने कहा कि बीमारी की पहचान समय पर होने पर ही उसका सही और प्रभावी इलाज संभव है। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर प्राथमिक जांच और परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि जून में जिला अस्पतालों में 2,428 ऑपरेशन हुए थे, जबकि वर्तमान माह में यह संख्या बढ़कर 8,000 से अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला और अनुमंडल अस्पतालों में पहले 36 प्रकार की बीमारियों की सर्जरी की जा रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 45 प्रकार की सर्जरी कर दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपनी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की, ताकि किसी बीमारी का समय रहते पता लगाकर उसका उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा हो और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री निशांत और स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने भी अपने विचार रखे। राज्यव्यापी 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान 2 सितंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान घर-घर स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यकता के अनुसार उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।
बिहार में 6 करोड़ लोगों की होगी हैल्थ स्क्रीनिंग : सम्राट चौधरी
राज्यव्यापी 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की गई है।
संबंधित सामग्री
गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।
दरभंगा में 200 करोड़ की लागत से बनेगा राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर : संजय सरावगी
इस दौरान प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रस्तुतीकरण का भी अवलोकन किया गया।
हैपेटाइटिस रोग के जांच एवं उपचार राजकीय अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध
हैपेटाईटिस से बचाव किये लिहाजा पर राजस्थान सरकार ने पेशेज़ मिशन लिवर स्माइल आरम्भ किया है। यहीं में जनजाति महिलाओं को गर्भवती के रूप मे हेपेटाइटिस बी का टेस्ट जरुरी किया जा रहा है।