पटना, 28 अगस्त (हि.स.) : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के विकास को नई दिशा और नई गति देने में जुटी है। दरभंगा के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर के रूप में विकसित करने की योजना इसका बड़ा उदाहरण है। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से 10 एकड़ में विकसित होने वाला यह खेल परिसर दरभंगा के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में हुई बैठक में नेहरू स्टेडियम के प्रस्तावित कायाकल्प और ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रस्तुतीकरण का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मिथिलांचल की खेल प्रतिभाएं बेहतर सुविधाओं के अभाव में अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाती थीं। अब एनडीए सरकार ने इस कमी को दूर करने की दिशा में निर्णायक पहल की है। प्रस्तावित परिसर में राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम होगा। संजय सरावगी ने कहा कि डे नाइट मैच भी खेलने की भी व्यवस्था होगी और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स साइंस, बायो-मैकेनिक्स, और मेडिकल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए 100 बेड का छात्रावास, गेस्ट हाउस और डाइनिंग हॉल होगा। सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार दरभंगा को विकास की नई पहचान दे रही है। एनडीए सरकार दरभंगा को विकास की नई पहचान दे रही