बिजनौर, 10 सितम्बर (हि.स.) : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आज उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के विकास भवन सभागार में एक 'महिला जनसुनवाई' कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की। इस दाैरान श्री गोपाल हॉस्पिटल के मामले में सुनवाई करते हुए आयोग की अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमओ को निष्पक्ष जाँच कर पांच दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है | इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जिले भर से कुल 120 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 90 नई शिकायतें और 30 शिकायतें पुरानी या पोर्टल के माध्यम से आई थीं। इनमें नजीबाबाद रोड स्थित श्री गोपाल हॉस्पिटल के चिकित्सक की कथित घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण एक मासूम बच्ची की मौत के मामला भी शामिल रहा। इस प्रकरण में मृतका की मां प्रीती मिश्रा ने विकास भवन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। हल्दौर के मौहल्ला तोलावाला निवासी प्रीती मिश्रा पत्नी संजीव मिश्रा ने 05 अगस्त 2026 को अपनी पुत्री प्रिशा मिश्रा को सामान्य बुखार की शिकायत पर नजीबाबाद रोड स्थित श्री गोपाल हॉस्पिटल में डॉ. पंकज चौधरी को दिखाया था। डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 06 अगस्त 2026 को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक परिजनों के बार-बार कहने के बावजूद डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचे। समय पर इलाज न मिलने के कारण बच्ची ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि बच्ची की मृत्यु के बाद पता चला कि डॉक्टर साहब बाहर गए हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया है। आयोग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देश दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर 5 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही, मामले में उचित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
गोपाल अस्पताल में बच्ची की मौत, 5 दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
मृतका की मां प्रीति मिश्रा ने विकास भवन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
संबंधित सामग्री
छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी मनाते हुए 3 लोगों की मौत, 32 घायल
दही हांडी उत्सव मनाते हुए 32 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से 28 लोगों का इलाज उपरांत वापस उनके घर भेज दिया गया है, जबकि 4 उपचाराधीन हैं।
नर्सिंग होम में मरीज की मौत, परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
सिलीगुड़ी में एक मरीज़ की नर्सिंग होम में मौत हाे गई । परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए खुब हंगामा किया और सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया।
सिरसा: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
सिरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज कर रहे महिला मरीज सूरता देवी की अचानक मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल कर्मचारियों से लापरवाही का आरोप उठाया, जिससे हंगामा हुआ।
पटियाला के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया
पटियाला की एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान 41 वर्षीय महिलाओं की मौत हुई, जिसके बाद परिवार ने डॉक्टरों और मैनेजमेंट पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार ने इंसाफ़ की मांग की