नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के उद्घाटन समारोह मे

सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किया संवाद, कुपोषित बच्चों का जाना हाल

कार्यक्रम में गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मुख्यमंत्री ने पहचाना।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किया संवाद, कुपोषित बच्चों का जाना हाल

वाराणसी, 9 सितंबर (हि.स.) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश और प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मुख्यमंत्री ने पहचाना। कार्यकत्री ने कहा कि आप गोरखपुर के हमारे गांव बसियापुर में आए थे। मुख्यमंत्री ने भी मुस्कराते हुए हामी भरी। मुख्यमंत्री सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मंच से ही बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सराहना करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी हमारी नींव है। मुख्यंमत्री ने गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री संध्या से सवाल किया कि जो अति कुपोषित बच्चे हैं, उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने के लिए आपने क्या प्रयास किया? इस पर कार्यकत्री (कार्यकर्ता) ने बताया कि हमने रोज बच्चों का वजन किया और लंबाई नापी। बच्चों को साफ सुथरा और पौष्टिक आहार दिया। बच्चों की माताओं से भी मिलीं। उन्हें प्रेरित किया कि घर में पौष्टिक भोजन बनाएं। मौसमी फल-सब्जी बच्चों को दें। खिचड़ी में पालक, गाजर डालकर बनाएं। फिर मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि टेक होम राशन से बच्चों को क्या लाभ मिला। कार्यकत्री ने बताया कि शुरू-शुरू में कुछ लोगों ने शिकायत की। फिर मैंने महिलाओं को समझाया। सरकार बच्चों की उम्र के हिसाब से खाने में चीनी और नमक का अनुपात रख रही है। कार्यक्रम में शामिल होने गुजरात और उड़ीसा से आईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भी मुख्यमंत्री ने संवाद किया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम में प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत पोषण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बच्चों के पोषण की बड़ी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर है।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने दिखाई तस्वीर, पूछा - सड़कों की ऐसी हालत क्यों?

राहुल गांधी ने दिखाई तस्वीर, पूछा - सड़कों की ऐसी हालत क्यों?

राहुल ने पिछली बैठकों के निर्णयों पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों से तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

रायबरेली में राहुल गांधी का जनता दरबार, दूर-दूर से पहुंचे लोग

रायबरेली में राहुल गांधी का जनता दरबार, दूर-दूर से पहुंचे लोग

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी और कहा कि महिलाओं ने 2029 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, प्रदेशव्यापी पोषण माह का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, प्रदेशव्यापी पोषण माह का किया शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों का अन्न प्राशन अपने हाथ से किया। मासूम बेटियों को गोद में उठाकर खीर खिलाई और खिलौना भी दिया।

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, जागरूकता से थमेगा संक्रमण का खतरा : डीएम

स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, जागरूकता से थमेगा संक्रमण का खतरा : डीएम

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए जन-जन का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।