लखनऊ, 12 अगस्त (हि.स.) उत्तर प्रदेश में भव्यता से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी समेत सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। शासन से सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और समय से तैयारी कर ली जाए। मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री, मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों के जिले आवंटित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, शाहजहांपुर में, मंत्री भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद, सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य आगरा, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जयवीर सिंह मैनपुरी, धर्मपाल सिंह बरेली, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' प्रतापगढ़, अनिल राजभर वाराणसी, राकेश सचान कानपुर देहात, अरविंद कुमार शर्मा मऊ, योगेंद्र उपाध्याय फिरोजाबाद, आशीष पटेल मीरजापुर, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान आजमगढ़, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद, अनिल कुमार बिजनौर, मनोज पांडेय रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी समेत सरकार के सभी मंत्री होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
संबंधित सामग्री
राहुल गांधी ने दिखाई तस्वीर, पूछा - सड़कों की ऐसी हालत क्यों?
राहुल ने पिछली बैठकों के निर्णयों पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों से तत्काल कार्यवाही करने को कहा।
सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किया संवाद, कुपोषित बच्चों का जाना हाल
कार्यक्रम में गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मुख्यमंत्री ने पहचाना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, प्रदेशव्यापी पोषण माह का किया शुभारंभ
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों का अन्न प्राशन अपने हाथ से किया। मासूम बेटियों को गोद में उठाकर खीर खिलाई और खिलौना भी दिया।
योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस
कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव
योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।