शिमला, (हि.स.) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है। उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति से जुड़ी पूरी जानकारी पहले ही चुनावी हलफनामे में सार्वजनिक की जा चुकी है और इसमें कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने बुधवार को शिमला में कहा कि रिपोर्ट के आधार पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सुक्खू ने कहा कि जिस जमीन और मकान की चर्चा की जा रही है, वह उन्होंने राजनीति में आने और मुख्यमंत्री बनने से पहले खरीदी थी। समय के साथ जमीन के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी हुई है और उसी के आधार पर संपत्ति की कीमत बढ़ी है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में देश के 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्ति का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 31 मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति करीब 3660 करोड़ रुपये है। इसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की संपत्ति सात करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। संपत्ति के आधार पर वह देश के मुख्यमंत्रियों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। वहीं, उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों में उनकी घोषित संपत्ति सबसे अधिक बताई गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनकी संपत्ति को लेकर अगर किसी को कोई संदेह है तो जांच कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां हैं और पहले भी उनकी जांच हो चुकी है। सुक्खू ने कहा कि उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से पैसा कमाया है और उनकी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद नहीं खरीदी कोई नई संपत्ति : सुक्खू
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा में संपत्तिसंबंधित आरोपों पर अस्वीकृति देते हुए कहा कि उनके खेत और मकान की जमीन पिछले राजनैतिक करियर से ही खरीदी गई थी। एडीआर की रिपोर्ट ने भारतीय मुख्यमंत्रियों के घोषित संपत्ति का विश्लेषण किया, जिनमें उनका 17वाँ स्थान है।
संबंधित सामग्री
लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अन्य नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर सेवानिवृत्त कर्मचारी : राजीव बिंदल
हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी शिमला पहुंचकर विधानसभा के बाहर अपनी जायज मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा
समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश
बिहार सरकार और भाजपा ने शुक्रवार को पटना में गुरु रविदास की जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ का आयोजन किया।
दिल्ली में स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू
शिमला में मुखमंत्री सुखविंदर सिंघ सुक्खू ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्पोर्ट्स, फिटनेस, और इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का दौरा किया।