लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा

लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अन्य नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

लखनऊ, 5 सितंबर (हि.स.) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को लखनऊ पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय व प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला समेत पार्टी के नेताओं ने चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह विधान सभा मार्ग स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। विनोद तावड़े प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए हैं। वहीं भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल शुक्रवार से ही लखनऊ में हैं। दोनों नेताओं के लखनऊ आगमन को विधान सभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेेंगे।

संबंधित सामग्री

 मोहाली में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

पंजाब

मोहाली में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज, फेज-6, मोहाली में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

दिल्ली

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ध्वजारोहण किया और पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा 'राष्ट्र प्रथम' को साझा किया।